Mumbai | मुंबई के गोरेगांव NESCO सेंटर में हुई ड्रग्स पार्टी की घटना के बाद खार इलाके में ANC (Anti Narcotics Cell) ने तगड़ा एक्शन लिया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कोकीन और MDMA के साथ एक नाइजीरियन आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामद ड्रग्स की कुल कीमत करीब 2.21 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
मुंबई के गोरेगांव NESCO ड्रग्स पार्टी केस के बाद शहरभर में पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। होटल, क्लब और पार्टी हब्स पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि ड्रग्स सप्लाई चेन को तोड़ा जा सके।
इसी अभियान के तहत खार इलाके में ANC (Anti Narcotics Cell) ने बड़ी कार्रवाई की है।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 39 वर्षीय नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से कोकीन और MDMA बरामद हुआ है। बरामद ड्रग्स की कीमत करीब 2.21 करोड़ रुपये आंकी गई है।
आरोपी की पहचान Ije Ezekiel Njoku के रूप में हुई है, जो नालासोपारा में रह रहा था और कथित तौर पर पार्टी सर्किट में ड्रग्स सप्लाई कर रहा था। पुलिस को शक है कि वह बड़े नेटवर्क का हिस्सा है।
छापेमारी में 113 ग्राम कोकीन और 45 MDMA टैबलेट बरामद हुए हैं। इन टैबलेट्स पर “Audi RS” और चार रिंग का लोगो बना हुआ था, जो हाई-एंड पार्टी ड्रग्स की ओर इशारा करता है।
पुलिस ने आरोपी के पास से पासपोर्ट, वैध वीजा और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। अब मोबाइल डेटा, कॉल रिकॉर्ड और डिजिटल लेन-देन की जांच की जा रही है ताकि सप्लाई चेन और ग्राहकों तक पहुंचा जा सके।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह सिर्फ एक कड़ी है और आने वाले दिनों में इस ड्रग नेटवर्क से जुड़े और भी लोगों पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मुंबई पुलिस ने साफ कर दिया है कि शहर में ड्रग्स सप्लाई करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार तेज रहेगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
11 अप्रैल को हुए कॉन्सर्ट के दौरान संदिग्ध रूप से ड्रग्स (Ecstasy) के सेवन/डिस्ट्रीब्यूशन की बात सामने आई, जिसके बाद दो लोगों की मौत भी हुई थी। इस घटना ने पूरे मामले को गंभीर बना दिया।
इसके बाद पुलिस ने जांच तेज की और कई एंगल से कार्रवाई शुरू की।

फरार आरोपी की गिरफ्तारी इस केस में फरार चल रहा आरोपी आयुष विक्की साहित्य (24) को रायगढ़ पुलिस ने उस समय पकड़ लिया जब वह अपने दो दोस्तों के साथ गोवा भागने की कोशिश कर रहा था।
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मुंबई-गोवा हाईवे पर नाकाबंदी कर पोलादपुर के पास रात 10:30 बजे उसे गिरफ्तार किया। आरोपी पर कॉन्सर्ट में “Ecstasy” ड्रग्स सप्लाई करने का आरोप है।
पुलिस की आगे की जांच पुलिस अब मोबाइल डेटा, कॉल रिकॉर्ड, चैट और बैंक ट्रांजैक्शन की जांच कर रही है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। अधिकारियों का कहना है कि यह सिर्फ शुरुआत है और आने वाले दिनों में और बड़े नाम सामने आ सकते हैं।
अगर आपके पास कोई खबर या वीडियो है, तो हमें भेजें!
हमारे WhatsApp नंबर – +91 7710 888 888 पर संपर्क करें।




