मुंबईः घर से खेलने निकले बच्चे का धड़ से अलग सिर मिला, एक महीने से था लापता पढ़िए पूरी खबर

0
180

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

बच्चे का शव वडाला ट्रक टर्मिनस के पास एक खाड़ी से बरामद किया गया। लड़का 28 जनवरी से अपने घर से लापता था। उसके शव की पहचान उसके पिता ने उसके जूते की मदद से की।

मुंबई के वडाला इलाके में 12 वर्षीय बच्चे का धड़ से अलग मिला सिर मिला है। बच्चा पिछले एक महीने से लापता था और अब उसका शव बरामद हुआ।

बच्चे की पहचान संदीप के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बच्चा मां से यह कहकर घर से निकला था कि वह खेलने जा रहा है। जब वह एक घंटे के बाद घर वापस नहीं आया तो परिजन ढूंढ़ने लगे।ढूढ़ने पर जब बच्चा नहीं मिला था 29 जनवरी को मिसिंग की एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने IPC की धारा 363 के तहत अज्ञात शख़्स के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी।

उसके शव की पहचान उसके पिता ने उसके जूते की मदद से की। सूत्रों ने यह भी बताया कि संदीप का धड़ कल मिला था। बॉडी बहुत हद तक डीकंपोज़ हो चुकी है। मुंबई पुलिस के जोन 4 के डीसीपी प्रशांत कदम ने बताया की हमने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुट गये हैं।

Facebook Comments Box