मास्क लगाओं नहीं तो लॉकडाउन पक्का-लोकल ट्रेन में यात्रियों के आगे हाथ जोड़े, -मेयर किशोरी पेडणेकर

0
127

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

मुंबई में एक फिर कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। यहां बीते 7 दिन में 24 हजार पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। महाराष्ट्र में अब एक्टिव केस की संख्या 37 हजार हो गई है। बढ़ते मामलों को देख आज मुंबई की मेयर किशोरी पेडणेकर भी सोमवार को सड़क पर उतर आईं। उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों से मास्क लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर वे बिना मास्क नहीं पहनेंगे तो मजबूरी में लॉकडाउन लगाना पड़ेगा। किशोरी पेडणेकर अपनी टीम के साथ मुंबई की लोकल ट्रेन में भी गईं। वे कई दुकानों में भी गईं और बिना मास्क के घूम रहे लोगों को फटकार भी लगाई।

मुंबई के इन दो इलाके के लोगों को दी गई चेतावनी
पिछले कुछ दिनों के दौरान मुंबई के चेंबूर और तिलकनगर में कोरोना के सबसे अधिक मामले बढ़ें हैं। मंगलवार तक चेंबूर की 550 हाउसिंग सोसाइटी को लोकल लॉकडाउन लगाने की चेतावनी वाला नोटिस भेजा गया है। BMC ने कोरोना के ज्यादा मामले पाए जाने पर इलाके को सील करने की भी चेतावनी दी है।

Facebook Comments Box