मुंबई : मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने मुंबई को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए एक बार इस्तेमाल किए जाने वाले प्लास्टिक के निर्माण, उपयोग, बिक्री, परिवहन और इसके भंडारण पर फिर से कडा प्रतिबंध लागू कर दिया है।
प्लास्टिक मुक्त अभियान के अंतर्गत कल शुरू हुई छापेमारी में सिंगल यूज वाला 87 किलोग्राम प्लास्टिक जब्त किया गया और दो लाख 95 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
पर्यावरण विभाग के निर्देश पर महाराष्ट्र नियंत्रण बोर्ड और पुलिस के सहयोग से बृह्न मुंबई नगर निगम यह अभियान शुरू किया। कल पहले दिन एक हजार 159 प्रतिष्ठानों की जांच की गई और सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जारी अधिसूचना के उल्लंघन के 59 मामले दर्ज किए गए।
Facebook Comments Box