विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का विश्व रिकॉर्ड, एक विश्व में हुए सबसे ज्यादा रन..

0
147

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

Mumbai : भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने वानखेड़े के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को 20 साल पहले कायम किया गया सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। सचिन ने 2003 विश्व कप के दौरान 673 रन बनाए थे, विराट ने अर्धशतकीय पारी के दौरान ही इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया। विराट विश्व कप के इस संस्करण में टॉप स्कोरर भी चल रहे हैं। देखें उनके रिकॉर्ड,

एक विश्व कप में सर्वाधिक स्कोर
674 विराट कोहली, भारत (2023 विश्व कप)
673 सचिन तेंदुलकर, भारत (2003 विश्व कप)
659 मैथ्यूज हेडन, ऑस्ट्रेलिया (2007 विश्व कप)
648 रोहित शर्मा, भारत (2019 विश्व कप)
647 डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलिया (2019 विश्व कप)

न्यूजीलैंड के खिलाफ 79 रन बनाते ही विराट ने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक 50 से अधिक स्कोर
8 – विराट कोहली (2023)
7 – सचिन तेंदुलकर (2003)
7 – शाकिब अल हसन (2019)
6 – रोहित शर्मा (2019)
6 – डेविड वार्नर (2019)

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
न्यूजीलैंड : डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिशेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लैथम (डब्ल्यू), मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रित बुमरा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

Facebook Comments Box