अजित पवार पर चंद्रकांत पाटिल का आरोप:भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा- डिप्टी CM ने वझे को अवैध गुटखा उत्पादकों और विक्रेताओं से 100 करोड़ वसूलने को कहा था

0
39

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के बाद अब भाजपा ने ठाकरे सरकार में उप मुख्यमंत्री अजित पवार (राकांपा) और परिवहन मंत्री अनिल परब (शिवसेना) को घेरने की तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पवार और परब की CBI जांच की मांग की है

अजित पवार पर लगाया 100 करोड़ वसूलने का आरोप
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि निलंबित API सचिन वझे ने NIA को पूछताछ के दौरान 3 अप्रैल 2021 को लिखित में कई अन्य अपराध करने की बात कबूली है। मनसुख हिरेन की हत्या के मामले में गिरफ्तार वझे ने कहा है कि उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने दर्शन घोडावत नामक व्यक्ति के माध्यम से अवैध गुटखा उत्पादकों और विक्रेताओं से 100 करोड़ रुपए वसूलने को कहा था।

परब ने ठेकेदारों से दो-दो करोड़ वसूलने का जिम्मा दिया
पाटिल का आरोप है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सबसे करीबी मंत्री अनिल परब ने वझे को मुंबई मनपा के 50 ठेकेदारों से दो लाख रुपए वसूलने का जिम्मा सौंपा था। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री के किचन कैबिनेट का हिस्सा परब ने दक्षिण मुंबई में री-डेवलपमेंट का काम कर रहे सैफी बुरहानी अपलिफ्टमेंट ट्रस्ट (SBUT) के खिलाफ जांच शुरू करने को भी वझे को कहा था। जांच शुरू कर ट्रस्ट को परेशान कर 50 करोड़ रुपए वसूलने को परब ने कहा था।

हंगामेदार हो सकता है मानसून सत्र
महाराष्ट्र का मानसून सत्र 5 जुलाई से शुरू हो रहा है। उससे पहले पाटिल ने ठाकरे सरकार के दो बड़े मंत्रियों के खिलाफ आरोप लगाकर सूबे की सियासत में खलबली मचा दी है। माना जा रहा है कि यदि अनिल देशमुख की तरह इन दोनों मंत्रियों की CBI जांच शुरू होती है, तो दोनों को मंत्री पद से हाथ होना पड़ सकता है। इसके साथ ही CBI का शिकंजा भी कसेगा।

 

 

Facebook Comments Box