विश्व कप तीरंदाजी में झारखंड की दीपिका का जलवा, एक ही दिन तीन स्वर्ण पदक जीत बनाया रिकाॅर्ड देखे पूरी ख़बर..

0
41

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

विश्व कप तीरंदाजी प्रतियोगिता में रांची की बेटी दीपिका कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विदेश में शान से तिरंगा लहराया है। इस तीरंदाज ने एक ही दिन तीन स्वर्ण पदकों पर निशाना साध ओलंपिक से पहले भारतीयों के लिए पदक की उम्मीदों को परवान चढ़ाया है। पेरिस में चल रहे विश्व कप स्टेज-थ्री तीरंदाजी के रिकर्व मुकाबले में रविवार को दीपिका ने पहले कोमालिका बारी व अंकिता भक्त के साथ स्वर्ण पदक जीता।

फिर कुछ देर बाद मिक्सड डबल्स रिकर्व प्रतियोगिता में अपने पति अतनु दास के साथ अचूक तीरंदाजी का प्रदर्शन करते हुए एक और स्वर्ण पदक अपनी झोली में डाल ली। रविवार की शाम खुशियां तब तीन गुणी हो गईं, जब दीपिका ने एकल प्रतियोगिता का स्वर्ण भी अपने नाम कर लिया। दीपिका विश्वकप में एक ही दिन तीन स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली तीरंदाज हैं। गौरतलब है कि दीपिका जापान ओलंपिक में क्वालीफाई करने वाली भारत की एकमात्र महिला तीरंदाज हैं। वह तीसरी बार खेलों के महाकुंभ में हिस्सा लेंगी।

Facebook Comments Box