मुंबई में रह रहे चार बांग्लादेशियों को एटीएस ने गिरफ्तार किया है। एटीएस की जांच में यह सामने आया है कि यह बांग्लादेशी गुजरात में रहकर फर्जी पासपोर्ट बनाया करते थे।
महाराष्ट्र ATS ने चार बांग्लादेशियों को मुंबई से गिरफ्तार किया है। यह सभी लंबे समय से अवैध तरीके से जाली कागजात के जरिए मुंबई में ठहरे थे। इन चारों बांग्लादेशियों का एक साथी जाली भारतीय डॉक्यूमेंट्स के जरिए सऊदी अरब भाग गया।
एटीएस की जांच में यह सामने आया है कि यह बांग्लादेशी गुजरात में रहकर फर्जी पासपोर्ट बनाया करते थे। जांच में ये बात भी सामने आई है कि इन्हीं फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल कर इस बार लोकसभा चुनाव में आरोपियों ने मतदान भी किया।
आरोपियों के पास से फर्जी वोटर आईडी बरामद हुई है। जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल कर कुछ बांग्लादेशी नागरिक भारतीय नागरिक बनकर विदेश में जाकर नौकरी कर रहे हैं।
एटीएस को अभी भी इस मामले में पांच लोगों की तलाश है। महाराष्ट्र ATS गिरफ्तार बांग्लादेशियों से उनके नेक्सस की जानकारी निकाल रही है।
दस्तावेजों की मदद से फर्जी वोटिंग की है। ये नकली दस्तावेज बनाकर मुंबई में रह रहे थे। इस मामले में पांच अन्य बांग्लादेशियों की पहचान हुई है। सभी फरार हैं, जिनकी तलाश चल रही है। चौंकाने वाली बात ये है कि गुजरात के सूरत से नकली दस्तावेज भारतीय नागरिक के तौर पर बनवाने के बाद ये अवैध बांग्लादेशी मुंबई में रह रहे थे। बाकी के फरार पां