महाराष्ट्र पहुंचा मानसून, मुंबई में होगी झमाझम बारिश, पढ़िए पूरी खबर

0
173

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

मौसम विभाग ने बताया है कि महाराष्ट्र में मानसून दस्तक दे चुका है और अगले चार दिन में यह पूरे प्रदेश में फैल सकता है। मुंबई में 9-10 जून से झमाझम बारिश होने की उम्मीद है। हालांकि, मानसून के दिल्ली पहुंचने में समय लगेगा।

महाराष्ट्र में मानसून की दस्तक के साथ ही मुंबई के लोगों को गर्मी से छुटकारा मिलने वाला है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 6 जून को मानसून महाराष्ट्र के कोंकण पहुंच चुका है और अगले चार दिन में पूरे प्रदेश में फैल जाएगा। मुंबई में 9-10 जून तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद है। 

हालांकि, दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत मिलने में थोड़ा समय है। यहां जून के महीने के अंत तक मानसून पहुंच सकता है। 25 से 30 जून के बीच दिल्ली में मानसून के पहुंचने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बताया है कि देश के किस हिस्स में कब तक मानसून पहुंच सकता है।

Facebook Comments Box