मां के सामने प्रेमी ने 15 महीने के बच्चे की बेरहमी से हत्या की, शव को गटर में फेंका पढ़िए पूरी खबर

0
194

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

महाराष्ट्र के मुंबई में एक मां ने ऐसा काम किया है, जिससे इंसानियत भी शर्मसार हो गई। इस मां ने अपने ही 15 महीने के बच्चे का प्रेमी से कत्ल करवा दिया और फिर उसके गुमशुदा होने का केस दर्ज करवा दिया।

मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने प्रेमी की खातिर अपनी ममता का कत्ल करवा डाला और उसके मुंह से उफ तक नहीं निकली। मां के प्रेमी ने उसके 15 महीने के बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को गटर में फेंक दिया। 

हैरानी की बात तो ये है कि मां और उसके प्रेमी ने इस कांड को करने के बाद पुलिस स्टेशन में अपहरण का केस दर्ज करवा दिया। जब पुलिस ने सख्ती से इनसे पूछताछ की तब उन्होंने सच कबूला। मामला मुंबई के जोगेश्वरी इलाके का है। 

मां और उसका प्रेमी मुंबई में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। इन लोगों ने अपने 15 महीने के बच्चे के गुमशुदा होने का केस दर्ज करवाया। 

पुलिस ने बताया कि इस प्रेमी जोड़े का नाम राजेश राणा (28 वर्ष) और रिंकी दास (23 साल) है, जो मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले हैं। वह 4 महीने पहले ही अपने 15 महीने के बच्चे के साथ मुंबई आए थे। ये बच्चा केवल रिंकी दास का था। ये दोनों लोग मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में रहते थे। 

पुलिस के मुताबिक, एक दिन अचानक इस कपल ने पुलिस स्टेशन में अपने बच्चे के चोरी होने की कंप्लेंट दर्ज कराई। लेकिन जब पुलिस ने मामले की छानबीन की तो पता लगा कि प्रेमी ने ही बच्चे की हत्या की और उसका शव मुंबई के गटर में फेंक दिया।

बाद में दोनों ने मिलकर पुलिस के सामने झूठा बयान दिया। जांच के दौरान पुलिस को उनकी कहानी पर शक हुआ तो उनसे सख्त पूछताछ की गई और फिर दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

Facebook Comments Box