Mumbai Rains: येलो अलर्ट, ठाणे में स्कूल बंद… पढ़ें मुंबई मैं बारिश की खबरे

0
154

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

मुंबई में पिछले 2 दिन से अधिकाधिक बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी मुंबई में भारी बारिश के आसार हैं। कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है। जुलाई में बारिश के सभी रेकॉर्ड टूट चुके हैं। मुंबई के ऊपरी क्षेत्रों में जुलाई के महीने में 1500 एमएम से भी अधिक बारिश हुई थी।

  • मुंबई में तीन दिनों से हो रही है बारिश
  • दो दिनों से मुंबई में रेड अलर्ट था
  • शुक्रवार को येलो अलर्ट जारी
  • कई इलाकों में जलजमाव से परेशानी

मुंबई: मुंबई में पिछले 2 दिन से हो रही मूसलाधार बारिश मुंबईकरों के लिए आफत बन गई है। जुलाई में बारिश के सभी रेकॉर्ड टूट गए हैं। पिछले 4 साल में दूसरी बार ऐसा हुआ कि जुलाई में 1500 एमएम से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी मुंबई में भारी बारिश के आसार हैं। विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के आंकड़े देखें तो मुंबई के उपनगर में जुलाई 2020 में 1502.6 एमएम बारिश दर्ज की गई थी, जबकि इस महीने गुरुवार शाम तक 1578.4 एमएम बारिश दर्ज की गई है। भारी बारिश के कारण दहिसर मीरारोड पर भारी जलजमाव हो गया है। वहीं, शहर में पिछले 12 वर्ष में इस साल तीसरी बार सबसे अधिक 1279.8 एमएम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, ऐसे में कुछ हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं। गुरुवार को बारिश के चलते सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया, जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कत हुई।

बारिश की तेजी होगी कम!

भारी बारिश का सिलसिला जारी है। सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक शहर में 85.8 एमएम और उपनगर में 75.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। क्षेत्रीय मौसम की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बनने और ट्रफ लाइन ऐक्टिव होने के कारण मुंबई में ज्यादा बारिश हो रही है। हालांकि, शुक्रवार को बारिश की तीव्रता पिछले 2 दिन की तुलना में कम होने का अनुमान मौसम विशेषज्ञों ने लगाया है। शुक्रवार के लिए मौसम विभाग ने मुंबई के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। पूर्व मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि मुंबई में बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे कम होगी। शुक्रवार को भी बारिश अच्छे स्पेल देखने को मिलेंगे, लेकिन फिर दिन-ब-दिन बारिश की तीव्रता कम होगी।…

Facebook Comments Box