थम गई मुंबई की रफ्तार:वीकेंड लॉकडाउन में सूनी सड़कें, लोकल ट्रेन और बसों से गायब हैं मुसाफिर; सिर्फ पुलिस नजर आ रही

0
65

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

महाराष्ट्र में शुक्रवार से दो दिन का सख्त लॉकडाउन लगाया गया है। यह सोमवार सुबह 7 बजे तक चलेगा। लॉकडाउन ने 24 घंटे दौड़ती मुंबई की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दिया है। सड़कें सूनी हैं और समुद्री किनारे वीरान पड़े हुए हैं। शहर में सिर्फ पुलिसकर्मी नजर आ रहे हैं।

लोकल, बस, टैक्सी भी खाली
लॉकडाउन के बावजूद पब्लिक ट्रांसपोर्ट यानी ट्रेन, बेस्ट बस, ऑटो, काली-पीली टैक्सी और ST बसें चल रही हैं। हालांकि, सभी में इक्का-दुक्का लोग ही दिखाई दे रहे हैं। मुंबई की लाइफलाइन यानी लोकल ट्रेन में न के बराबर मुसाफिर हैं। सिर्फ बेहद जरूरी सेवाओं से जुड़े लोग ही सफर करते दिख रहे हैं। वहीं, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्टेशन पर भी सन्नाटा है, जबकि आम दिनों में यहां भारी भीड़ देखने को मिलती है।

मुंबई के भीड़ वाले इलाकों में भी पसरा सन्नाटा
सरकार की सख्ती और कोरोना के डर की वजह से मुंबई के भीड़ वाले दादर, माटुंगा, अंधेरी, ग्रांट रोड, वर्ली, कुर्ला, भिंडी बाजार, घाटकोपर और मस्जिद बंदर जैसे इलाकों में सड़कें सुनसान पड़ी हुई हैं। बिना काम के बाहर निकलने वालों का न सिर्फ चालान काटा जा रहा है, बल्कि कई जगह उन्हें कान पकड़ कर उठक-बैठक भी लगवाई जा रही है।

Facebook Comments Box