संविधान निर्माता बी आर आंबेडकर की 67वीं पुण्यतिथी, समीर वानखेड़े और अन्य ने अर्पित की श्रद्धांजलि

0
88

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

मुंबई : BR Ambedkar Death Anniversary : आज देश के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की 67वीं पुण्यतिथी है। बाबा साहेब को भारतीय संविधान का आधार स्तंभ माना जाता है। 14 अप्रैल 1891 को जन्मे आंबेडकर ने जिंदगी भर दलितों के उत्थान के लिए संघर्ष किया और लड़ाई लड़ी।

आंबेडकर की पुण्यतिथी पर समीर वानखेड़े ने आज डॉ बीआर अंबेडकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

6 दिसंबर 1956 को हुआ था अंबेडकर का निधन
14 अप्रैल 1891 को जन्मे बाबासाहेब अंबेडकर भारतीय न्यायविद, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे, जिन्होंने अछूतों (दलितों) के प्रति सामाजिक भेदभाव के खिलाफ अभियान चलाया और महिलाओं के अधिकारों और श्रमिकों का समर्थन किया।

6 दिसंबर 1956 को उनका निधन हो गया था। 1990 में अंबेडकर को भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से आज ही जुड़े मोबाइल क्र. +91 7710 888 888 पढ़ें देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट bandhunews.com


Facebook Comments Box