BJP के पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता पर FIR, आय से अधिक संपत्ति का मामला पढ़े पूरी ख़बर

0
46

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

ठाणे:ठाणे एंटी करप्शन ब्यूरो ने बीजेपी के पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता और उनकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मेहता पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने और उनकी पत्नी पर उस संपत्ति का विनियोग करके पति को सहयोग करने का आरोप है। समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।

एसीबी एक शिकायत पर मेहता की संपत्ति की जांच कर रही थी। जांच में मेहता द्वारा 1 जनवरी 2006 से 31 अगस्त 2015 के दौरान सभी स्रोतों से हुई आय से 8.25 करोड़ की अधिक संपत्ति अर्जित करने की बात सामने आई। उनकी पत्नी सुमन मेहता के इसमें सहयोग करने का पता चला। ठाणे एसीबी ने दोनों के खिलाफ गुरुवार को भाईंदर स्थित नवघर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है। मेहता इस अवधि में मीरा भाईंदर मनपा में नगरसेवक, महापौर और फिर विधायक रहे थे।

Facebook Comments Box