चन्द्रशिला उत्तराखंड के रूद्र प्रयाग जिले में तुंगनाथ गाँव का शिखर बिंदु है। चंद्रशिला को “मून रॉक” मतलब चन्द्रमाँ की चट्टान के नाम से भी जाना जाता है। … समुद्र तल से लगभग 4000 मीटर की उंचाई पर स्थित चंद्रशिला एक आकर्षित पर्यटन स्थल है। चंद्रशिला पर्यटन स्थल हिमालय की तरह दिखाई देता हैं.
8 फरवरी को सुबह 10 सदस्यों का दल चंद्रशिला के शिखर पर तिरंगा लहराने के लिए रवाना हुआ था। लेकिन जैसे जैसे चुनौतियां बढ़ीं और चढ़ाई कठिन हुई दल के सदस्यों की संख्या कम होती गई। शाम करीब 6 बजे चंद्रशिला ट्रैक पर चढ़ाई होते होते दल में मात्र पांच सदस्य रह गए रवि रंजन सिंह (मुंबई), प्रथमेश पंवार (मुंबई), विवेक चौधरी (मुज्जफरनगर),अक्षत जाट (जयपुर) ये चार युवक थे और इनके साथ एक लड़की रिद्धि भी थी। ये पाँचो सदस्य चंद्रशिला के शिखर तक पहुंचे और तिरंगा फहराया।
Facebook Comments Box