आज 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है और लोग अपनों को प्यार भरा संदेश दे रहे हैं। इसी कड़ी में मुंबई पुलिस ने ट्विटर पर रोमांटिक अंदाज में लोगों को सलाह दी है। खास मौकों पर मुंबई पुलिस द्वारा शेयर किए गए सोशल मीडिया पोस्ट अक्सर मजाकिया होते हैं या तो व्यंग्यात्मक होते हैं। वैलेंटाइन डे के रोज भी मुंबई पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसे शेयर किया गया है।
दरअसल, मुंबई पुलिस ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में ‘दिल दियां गल्लां’ लिखा है और कुछ अन्य गानों का जिक्र किया है जिसमें मास्क के प्रति लोगों को जागरूक किया है। इसमें लिखा गया है कि दिल दीवाना बिन मास्क के माने ना। इसके अलावा लिखा गया है कि दिल चीज क्या है आप मेरी जान लीजिए, बस एक बार मास्क पहन लीजिए।
Facebook Comments Box