मुंबई में 13 हजार के कमरे से 30 करोड़ का MD ड्रग्स नेटवर्क ध्वस्त | मुंबई पुलिस की बड़ी कामयाबी,

0
57

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

Mumbai : मुंबई में एक चौंकाने वाला ड्रग रैकेट सामने आया है, जहां महज 13 हजार रुपये किराए के छोटे से कमरे में करोड़ों रुपये का सिंथेटिक ड्रग्स नेटवर्क चलाया जा रहा था। मुंबई पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी और एक साथी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी मोहम्मद आरिफ मोहम्मद इलियास शेख पहले गुजरात में ड्रग तस्करी के मामलों में सजा काट चुका था और 2023 में पैरोल पर बाहर आने के बाद फरार हो गया था। इसके बाद वह मुंबई आकर अपनी पत्नी नसरीन के साथ सांताक्रूज पूर्व इलाके में रहने लगा।

जांच में सामने आया कि अंधेरी के सहार रोड स्थित एक चॉल के छोटे से कमरे को उसने अवैध एमडी ड्रग्स फैक्ट्री में बदल दिया था। इसी जगह से हर महीने करीब 25 से 30 करोड़ रुपये तक की ड्रग्स तैयार कर अलग-अलग नेटवर्क के जरिए सप्लाई की जा रही थी।

पुलिस की कार्रवाई उस समय शुरू हुई जब खार पुलिस ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा, जिसके पास से 15.44 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने अंधेरी में छापा मारकर पूरा नेटवर्क उजागर किया।

छापे से पहले आरोपी के साथी रिजवान अहमद ने सबूत मिटाने की कोशिश की थी, लेकिन बाद में उसे उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, आरोपी की पत्नी नसरीन पर वित्तीय लेन-देन संभालने का आरोप है। उसके बैंक खाते से 26 लाख रुपये फ्रीज किए गए हैं, जिन्हें ड्रग्स की कमाई माना जा रहा है।

पुलिस इस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शनों की भी जांच कर रही है।

अगर आपके पास कोई खबर या वीडियो है, तो हमें भेजें!
हमारे WhatsApp नंबर – +91 7710 888 888 पर संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here