Mumbai : मुंबई, 7 अप्रैल 2026:
कफ पेरेड के गणेशमूर्ती नगर इलाके में पड़ोस वाले घर में रहने वाले व्यक्ति ने एक महिला के साथ मारपीट और अभद्र गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। पीड़िता श्रीमती मोनिका (37 वर्ष) ने कफ पेरेड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।
घटना का विवरण:
6 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 12:15 बजे मोनिका अपने घर में थीं, जब उनके पड़ोस के मकान में रहने वाले साजिद खान उर्फ़ बिट्टू, उनकी पत्नी सैनाज खान और उनकी बहन अनिता नाथन के बीच एक छोटा सा विवाद शुरू हुआ।
मोनिका के अनुसार, विवाद के दौरान बिट्टू खान ने उनकी बहन को अश्लील गालियां दीं। स्थिति संभालने आईं मोनिका पर भी आरोपी ने “रं## ##नाल” जैसी गालियां दीं। इसके बाद बिट्टू खान ने मोनिका का हाथ खींचा, उन्हें बाहर खींचने की कोशिश की और उनके गले से मंगलसूत्र तोड़ दिया। आस-पड़ोस के लोगों के हस्तक्षेप के बाद आरोपी पीछे हटा।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी पिछले कई वर्षों से उनके परिवार के साथ झगड़े करता आ रहा है।
पुलिस की कार्रवाई
कफ पेरेड पुलिस ने शिकायत पर FIR नंबर 0077 दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी साजिद खान उर्फ़ बिट्टू और सैनाज खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की निम्नलिखित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है:
धारा 75 –
धारा 115(2) –
धारा 324(2) –



कफ पेरेड पुलिस स्टेशन मे मामला गंभीर है और जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी दोनों को जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
समाज में बढ़ती असुरक्षा
यह घटना घनी आबादी वाले गणेश मुर्थी नगर में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है। छोटे विवाद अक्सर हिंसा का रूप ले लेते हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पड़ोस में डर का माहौल
स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी साजिद खान उर्फ़ बिट्टू पर पहले भी कई मामले दर्ज हुए हैं, लेकिन वह अक्सर ‘बंटी-बबली जैसी चालाकी’ से किसी न किसी झोल में बच निकलता है। इसी वजह से इलाके में निवासियों में डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ था।
पुलिस ने अब कार्रवाई शुरू कर दी है। गणेशमूर्ती नगर, कफ पेरेड में यदि कोई और व्यक्ति बिट्टू खान से परेशान है, तो उन्हें तुरंत कफ पेरेड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करानी चाहिए। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अब डरने की जरूरत नहीं है और सभी शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी।




