गोकुल बार कोलाबा केस: पत्रकारों पर हमला, बड़े सवाल खड़े; चौंकाने वाला खुलासा

0
229

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

Mumbai | महाराष्ट्र बंधु न्यूज | विशेष रिपोर्ट

Mumbai : मुंबई के कोलाबा इलाके में स्थित गोकुल बार के बाहर एक बेहद गंभीर और चिंताजनक हमला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पत्रकार टीम ने पहले ही पुलिस को अवैध रूप से देर रात तक बार खुले होने की सूचना दे दी थी।

क्या है पूरा मामला?

आरोप है कि बार मालिक दिनेश पुजारी और उसके सहयोगियों ने मौके पर पहुंचते ही आक्रामक रवैया अपनाया और पुलिस की मौजूदगी में ही पत्रकार टीम पर हमला शुरू कर दिया।

जय भोईर उर्फ़ जय कालिया,
दिनेश पुजारी गोकुल बार मालिक
अभिषेक सिंह

सबसे बड़ा सवाल:

कोलाबा पुलिस के श्री,जाधव, हवलदार को बार के अंदर जाने तक नहीं दिया गया। यहां तक कि यह भी चेक नहीं करने दिया गया कि बार चालू है या नहीं।

इस दौरान:

पत्रकारों के साथ मारपीट की गई

एक साथी का मोबाइल फोन जबरदस्ती छीन लिया गया

रिपोर्टिंग के दौरान इस्तेमाल हो रहा बूम माइक तोड़ दिया गया

टीम के सदस्यों को गंभीर चोटें आईं

इस मामले में Colaba Police Station में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

FIR में Bharatiya Nyaya Sanhita (BNS), 2023 की निम्न धाराएं लगाई गई हैं:

Section 118(1) Section 115(2)
Section 324(4) Section 351(2)
Section 352 Section 3(5)

मुख्य आरोपियों पर गंभीर सवाल

जय भोईर उर्फ जय कालिया – दुबई यात्रा और कथित गोल्ड व ड्रग्स तस्करी से संबंध होने का आरोप

बेटू उर्फ नासिर (सेकंड पास्ता लेन, कोलाबा) – ड्रग्स गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप

अभिषेक सिंह – कोलाबा का निवासी, पहले भी कई विवादों और झगड़ों में लिप्त रहने की जानकारी

दिनेश पुजारी – गोकुल बार का मालिक, पूर्व में भी गंभीर मामलों में नाम सामने आने की बात

पहले भी हुई कार्रवाई, लेकिन असर नहीं

30 जनवरी 2026 को गोकुल बार पर मात्र ₹12,500 का जुर्माना लगाया गया था।
इसके बावजूद 15 मार्च की रात बार सुबह 4 बजे तक चालू रहा, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

CCTV बंद होने पर उठे सवाल

Colaba Police की नोटिस (जावक क्र. 1676/26) के अनुसार, घटना के समय बार के बाहर के CCTV कैमरे बंद थे।

सवाल उठता है:
क्या यह महज संयोग है या साजिश?

मोबाइल छीनने का विवाद

पत्रकार टीम के सदस्य इकबाल का Samsung Fold 4 मोबाइल आरोपियों द्वारा जबरदस्ती छीना गया।

हालांकि, पुलिस अधिकारी द्वारा इसे “मोबाइल गिर गया होगा” बताकर FIR में शामिल नहीं किया गया, जिससे जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहे हैं।

Bandhu News की प्रमुख मांगें

मोबाइल छीनने की घटना FIR में शामिल की जाए
कचरा कुंडी और आसपास के CCTV फुटेज की जांच हो
पूरे इलाके के CCTV फुटेज जब्त कर जांच की जाए
मोबाइल की लोकेशन ट्रैकिंग की जाए
मामले की स्वतंत्र और उच्चस्तरीय जांच हो
संबंधित पुलिस अधिकारियों के मोबाइल और व्हाट्सऐप चैट की जांच हो
गोकुल बार के खिलाफ देर रात तक खुले रहने पर अलग FIR दर्ज की जाए

बड़े सवाल

क्या पुलिस के सामने ही कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं?
क्या अवैध बार को बचाने की कोशिश हो रही है?
क्या मुंबई में पत्रकार सुरक्षित हैं?

महाराष्ट्र बंधु न्यूज इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here