Mumbai : मुंबई के मस्जिद बंदर रेलवे स्टेशन पर आज शाम बड़ा हादसा हुआ। भीड़ और अफरा-तफरी के बीच 4 यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, मुंब्रा हादसे के इंजीनियरों पर कार्रवाई के विरोध में रेलवे कर्मचारियों ने CSMT पर प्रदर्शन किया था। इस वजह से करीब एक घंटे तक सेंट्रल और हार्बर रेलवे का ट्रैफिक ठप रहा।
जैसे ही ट्रेनें रुकीं, यात्रियों की भीड़ बेकाबू हो गई। कई लोग ट्रैक पर उतरकर पैदल चलने लगे, इसी दौरान मस्जिद बंदर स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई — इनमें एक महिला और तीन पुरुष शामिल हैं।
इस घटना के बाद मुंबई के कई स्टेशनों पर भारी भीड़ और अव्यवस्था देखी जा रही है। दादर, कुर्ला, ठाणे और घाटकोपर जैसे स्टेशन यात्रियों से खचाखच भरे हुए हैं।
➡️ सवाल उठता है —
क्या रेलवे कर्मचारियों का विरोध यात्रियों की जान पर भारी पड़ा?
किसकी जिम्मेदारी है इन मौतों की?
मुंबई हादसा: मस्जिद बंदर स्टेशन पर भगदड़ में 4 यात्रियों की मौत
Facebook Comments Box

