Mumbai : मुंबई पुलिस के चार हवलदारों को डी एन नगर पुलिस ने अपहरण और फिरौती के गंभीर आरोपों में गिरफ्तार किया था। हालांकि इन सभी को अदालत से ज़मानत मिल गई है, लेकिन पूरे मामले पर पुलिस विभाग चुप्पी साधे बैठा है।
एफआईआर नं. 761/2025, दिनांक 26 जून को दर्ज हुई थी। शिकायतकर्ता मोहम्मद आरिफ फैजान खान ने आरोप लगाया कि 24 जून को चार लोगों ने खुद को FDA विभाग का अधिकारी बताकर उसकी दुकान से जबरन उठा लिया और गुटखा बेचने का आरोप लगाते हुए ₹3 लाख की फिरौती मांगी।
आरिफ ने डर के मारे तुरंत ₹30,000 मंगवाए और ₹40,000 मोबाइल से ट्रांसफर भी कर दिए। इसके बाद उसे छोड़ा गया। शिकायत में चार अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण और जबरन वसूली की धाराओं में मामला दर्ज हुआ।
डी एन नगर पुलिस से लेकर जोन-9 के डीसीपी तक, किसी ने भी इस मामले में टिप्पणी करने से साफ इंकार कर दिया। FIR की जानकारी भी सिर्फ़ पुलिस सूत्रों के ज़रिये सामने आ सकी।
सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार सभी आरोपी एलए विभाग से जुड़े हवलदार हैं। इनमें हेमंत कापसे नामक हवलदार पहले भी निलंबित हो चुका है। यह भी सामने आया है कि ये चारों पहले भी गुटखा बेचने वालों को अगवा कर वसूली कर चुके हैं।
🔍 दिलचस्प बात यह है कि शिकायतकर्ता आरिफ खुद भी अवैध गुटखा व्यापार में लिप्त है और उसे एक स्थानीय पुलिस अधिकारी का संरक्षण प्राप्त है। इसीलिए इस बार मामला तुरंत दर्ज कर लिया गया, लेकिन FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने पूरा मामला दबाने की कोशिश की। पत्रकारों को कोई प्रेस नोट तक नहीं दिया गया।
अब नज़रें टिकी हैं मुंबई के पुलिस कमिश्नर देवेन भारती पर —
क्या वर्दी में छुपे इन ‘गुंडों’ पर गिरेंगे गाज?
या फिर अपहरण और फिरौती का ये खेल ऐसे ही चलता रहेगा?
👉 Like | Share | Comment — Don’t stay silent!
ताज़ा ख़बरों और लाइव अपडेट्स के लिए जुड़ें हमारे WhatsApp ग्रुप से – +91 7710 888 888
पढ़ें सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ वेबसाइट – www.BandhuNews.in
विज्ञापन या जानकारी साझा करने के लिए संपर्क करें।