AI171 फ्लाइट क्रैश: अहमदाबाद में भीषण विमान हादसा,

0
67

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

Gujarat : अहमदाबाद, 12 जून:
एयर इंडिया की लंदन जाने वाली फ्लाइट AI171 बुधवार सुबह अहमदाबाद के मेघाणी नगर इलाके में टेक-ऑफ के कुछ ही पलों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह विमान 230 यात्रियों को लेकर रवाना हुआ था, लेकिन तकनीकी गड़बड़ी या पक्षी से टकराव जैसी प्रारंभिक आशंकाओं के चलते यह घनी आबादी वाले इलाके पर जा गिरा।

🔥 हादसे की भयावहता: घर जले, लोग झुलसे

जहां विमान गिरा, वहां मकानों में आग लग गई। हादसे में न केवल विमान यात्री, बल्कि स्थानीय निवासी भी बुरी तरह घायल हुए हैं।
कई बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को झुलसी हालत में BJ मेडिकल कॉलेज और अहमदाबाद सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है।
अस्पताल के हर कोने में चीख-पुकार है — डॉक्टर लगातार घायलों का इलाज कर रहे हैं।

🧍‍♂️ यात्रियों की राष्ट्रीयता:

इस फ्लाइट में कुल 230 लोग सवार थे, जिनमें:

🇮🇳 169 भारतीय नागरिक

🇬🇧 53 ब्रिटेन निवासी

🇵🇹 7 पुर्तगाली नागरिक

🇨🇦 1 कनाडा निवासी शामिल था।

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी इस फ्लाइट में सवार थे — समाचार एजेंसियों के मुताबिक उनका नाम यात्री सूची में 12वें नंबर पर दर्ज है।
हादसे से कुछ मिनट पहले की उनकी तस्वीर वायरल हो रही है।
लेकिन अभी तक उनकी स्थिति की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
परिवार और पार्टी के करीबी लोग “प्रार्थना में डूबे हैं”।

🛠️ राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर

मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने घटनास्थल का जायज़ा लिया और NDRF, फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीमों को त्वरित राहत कार्य के निर्देश दिए।
30 से अधिक एंबुलेंस मौके पर मौजूद हैं। राहत कार्यों के दौरान पुलिस, स्थानीय नागरिक और स्वास्थ्यकर्मी पूरी निष्ठा से जुटे हैं।

🕯️ देशभर में शोक की लहर

फ्लाइट क्रैश की खबर से पूरे देश में शोक और ग़म का माहौल है।
प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने घटना पर दुःख व्यक्त किया है।

स्टोरी पढ़ने के लिए link in bio🔗 पर क्लिक करें.

Facebook Comments Box