₹57 लाख में करोड़ों का फ्लैट! कांग्रेस नेता जावेद जुनेजा पर भ्रष्टाचार के आरोप, क्या Nathani White Flower डील वक्फ संपत्ति घोटाला.

0
301

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

Mumbai : कांग्रेस नेता और पूर्व नगरसेवक जावेद जुनेजा एक बड़े विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। दक्षिण मुंबई के नागपाड़ा इलाके में स्थित Nathani White Flower बिल्डिंग में 3BHK फ्लैट सिर्फ ₹57 लाख में खरीदने के मामले में उनकी भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।

क्या जावेद जुनेजा को राजनीतिक फायदा मिला?

श्री, अब्दुल हामिद नैथानी, श्री, अब्दुल रशीद नैथानी, श्री, मकसूद ए.एम. नैथानी,
श्री, आसिफ कसम सुपारीवाला, श्री, नदीम कसम सुपारीवाला,

रियल एस्टेट विशेषज्ञों के मुताबिक, इस इलाके में 3BHK फ्लैट की कीमत ₹3-4 करोड़ तक होती है। ऐसे में ₹57 लाख में फ्लैट मिलना असंभव है। सवाल उठता है कि:



क्या यह डील किसी राजनीतिक दबाव के कारण हुई?

क्या बिल्डर और कांग्रेस नेताओं के बीच कोई सांठगांठ थी?

क्या इस सौदे में काले धन को सफेद करने की कोशिश की गई?


क्या वक्फ संपत्ति का दुरुपयोग हुआ?

सूत्रों का कहना है कि इस प्रॉपर्टी का संबंध वक्फ बोर्ड से है, जिसे धार्मिक और समाज कल्याण कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

अगर यह वक्फ संपत्ति थी, तो इसे बेचा कैसे गया?

क्या इस डील में नियमों को ताक पर रखकर फायदा उठाया गया?

क्या जावेद जुनेजा ने अपनी राजनीतिक पहुंच का इस्तेमाल किया?


बिल्डर अब्दुल हमीद नाथानी की भूमिका भी संदिग्ध!

इस पूरे विवाद में बिल्डर अब्दुल हमीद अब्दुल मजीद नाथानी का नाम भी सामने आ रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस प्रोजेक्ट में कई अनियमितताएं हो सकती हैं:

क्या कुछ चुनिंदा लोगों को बेहद कम कीमत पर फ्लैट दिए गए?

क्या इस सौदे में कांग्रेस विधायक अमीन पटेल का भी कोई रोल है?

क्या सरकारी एजेंसियों को गुमराह किया गया?

इस पूरे मामले में अब आयकर विभाग, प्रवर्तन निदेशालय (ED) और महाराष्ट्र सरकार से जल्द से जल्द जांच करने की मांग की जा रही है। अगर आरोप सही पाए गए, तो यह मामला बिल्डर-नेता गठजोड़ का एक और उदाहरण बन सकता है।

अब आगे क्या?

अगर जांच में अनियमितताएं सामने आती हैं, तो जावेद जुनेजा, बिल्डर नाथानी और अन्य शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

अब सवाल यह है कि क्या यह सिर्फ एक सस्ता सौदा था, या इसमें बड़े पैमाने पर गड़बड़ी छुपी हुई है? हम सच्चाई जल्द सामने लायेगे!

श्री, अब्दुल हामिद नैथानी, नथानी बिल्डर औऱ कांग्रेस नेता श्री, जावेद जुनेजा,

आवाज़ नहीं सवाल उठाओ✍🏻
हमारे वाट्सअप ग्रुप से आज ही जुड़े मोबाइल क्र. +91 7710 888 888 पढ़ें देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट  bandhunews.in

Facebook Comments Box