Mumbai :15 फरवरी 2025 मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित क्लब इल्यूजन में पुलिस अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार का गंभीर मामला सामने आया है। इस घटना में हमारे दो पत्रकारों पर हमला किया गया और उन्हें मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा।
⬇️ ओपन कर के वीडियो देखे
https://x.com/BandhuNews_in/status/1891455186960277985?s=19
क्लब इल्यूजन, जो B37, अंबिका अक्रोपोलिस, न्यू लिंक रोड, ओबेरॉय स्प्रिंग्स में स्थित है, देर रात तक हुक्का बार चला रहा था, जबकि मुंबई पुलिस के नियमों के अनुसार इस समय के बाद क्लबों और बारों को बंद करना होता है। जब हमारे दो पत्रकारों ने मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में शिकायत की (Cfs 34601599, Cfs 34601563) वहां पहले से मौजूद अंबोली पुलिस थाने के अधिकारियों ने क्लब प्रबंधन से पैसे लेकर क्लब को रात भर चलने की अनुमति दी थी।
पत्रकारों ने इस भ्रष्टाचार का खुलासा करने के लिए क्लब के के बाहर पोलिस वालों का वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू किया, लेकिन क्लब के कर्मचारियों ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस और क्लब प्रबंधन ने पत्रकारों को धमकी दी और वीडियो डिलीट करने के लिए कहा। जब पत्रकारों ने इनकार किया, तो उन्हें शारीरिक रूप से मारा-पीटा गया और बाद में पुलिस थाने ले जाया गया।
पुलिस थाने में भी पत्रकारों के साथ शारीरिक और मानसिक अत्याचार का सिलसिला जारी रहा। थाने में उनकी हालत बेहद खराब हो गई। इस दौरान, क्लब प्रबंधन ने 15 फरवरी को सुबह 3:30 बजे पुलिस के लिए खाना भेजा, जो स्पष्ट रूप से इस भ्रष्टाचार का हिस्सा था। यह खाना क्लब प्रबंधन द्वारा भेजा था।
इस पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज अंबोली पुलिस थाने में मौजूद है, जो इस मामले में भ्रष्टाचार के ठोस प्रमाण के रूप में सामने आ सकता है। पत्रकारों द्वारा इस मामले को उजागर करने के बाद, अब पुलिस विभाग और क्लब के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठने लगी है।
इस घटना से यह साफ है कि पुलिस अधिकारियों और क्लब प्रबंधन के बीच भ्रष्टाचार की गहरी साजिश है, जो न केवल कानून के उल्लंघन को बढ़ावा देती है, बल्कि मीडिया के काम में हस्तक्षेप कर पत्रकारों की सुरक्षा को भी खतरे में डालती है। अब देखना होगा कि इस मामले में पुलिस प्रशासन और संबंधित अधिकारियों पर क्या कार्रवाई की जाती है।
हमने पहले भी कई बार इसकी प्रशासन में शिकायत की है, लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है।
अगर आपके पास ऐसा कोई वीडियो/फोटो है जो आपको लगता है कि सभी के सामने आना चाहिए तो आप हमें इस नंबर पर 7710 888 888, पर वाॅट्सअप कर सकते हैं। अगर आपकी भेजी हुई जानकारी बड़ा खुलासा करने वाली हुई तो हम उसे प्रकाशित करेंगे। गोपनीयता बनी रहेगी।