मुंबई : मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित क्लब इलूजन में गणतंत्र दिवस के अवसर पर हुक्का और शराब पीकर जश्न मनाने का मामला सामने आया है। यह घटना वीरा देसाई इंडस्ट्रियल एस्टेट इलाके की है, जहां देर रात तक अवैध रूप से हुक्का बार और शराब पार्टी चल रही थी।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, क्लब में हुक्का, सिगरेट और शराब जैसे नशीले पदार्थों का खुलेआम इस्तेमाल हो रहा था। यहां तक कि सीसीटीवी फुटेज में भी यह गतिविधियां साफ तौर पर देखी जा सकती हैं। इसके बावजूद अंबोली पुलिस स्टेशन के अधिकारी कार्रवाई करने में विफल रहे हैं।
आरोप है कि पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत के चलते यह अवैध गतिविधियां बेरोकटोक जारी हैं। स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि ऐसे अवैध हुक्का बार और पब पर तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
इस मामले में अंबोली पुलिस स्टेशन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पुलिस अधिकारियों ने क्लब इलूजन को संरक्षण दिया हुआ है, जिसके चलते यह अवैध हुक्का बार खुलेआम देर रात तक चलता रहता है।
यह घटना प्रशासन और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। गणतंत्र दिवस जैसे पवित्र अवसर पर इस तरह की गतिविधियां न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालती हैं।
सरकार और उच्चाधिकारियों से निवेदन है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और इस तरह के अवैध गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।
<blockquote class=”twitter-tweet”>
<a href=”https://x.com/BandhuNews_in/status/1883270113601724689?s=19″></a>
</blockquote>
<script async src=”https://platform.twitter.com/widgets.js” charset=”utf-8″></script>
Club Illusions
2nd Floor, B37, Ambika Acropolis, Off New Link Rd, adjacent to OBEROI SPRINGS, Veera Desai Industrial Estate, Andheri West, Mumbai,400053,