पोर्न फिल्म केस:मुंबई पुलिस शिल्पा शेट्टी से कर सकती है पूछताछ, क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को कोर्ट में पेश किया

0
71

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

पोर्न मूवीज बनाने के मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को सोमवार देर रात गिरफ्तार किया था। इस मामले में बड़ा अपडेट यह है कि पुलिस एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ कर सकती है, क्योंकि शिल्पा अधिकतर बिजनेस में पति राज कुंद्रा की पार्टनर हैं। माना जा रहा है कि मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच उन्हें हाजिर होने के लिए जल्द समन भेज सकती है।

इस बीच, पुलिस ने राज कुंद्रा को कोर्ट में पेश कर दिया है। उन्हें सुबह 4:00 बजे मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के ऑफिस से मेडिकल जांच के लिए जेजे अस्पताल ले जाया गया था। इधर, पुलिस ने राज कुंद्रा के साथी रयान थारप को भी मुंबई के नेरुल इलाके से गिरफ्तार कर लिया है।

Facebook Comments Box