170 करोड़ में दो फ्लैट और सरकार के खाते में 6.44 करोड़, जानिए कौन है खरीदार..

0
98

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

Mumbai : मुंबई के वर्ली इलाकों में दो फ्लैट 170 करोड़ रुपये में बिके हैं। वेल्थ मैनेजमेंट 360 ONE के फाउंडर, एमडी और सीईओ करण भगत ने मुंबई के आलीशान वर्ली इलाके में एक सुपर-प्रीमियम रेजिडेंशियल टॉवर में दो लक्जरी अपार्टमेंट खरीदे हैं। इनकी कुल कीमत 170 करोड़ रुपये हैं।

अपार्टमेंट डॉ. एनी बेसेंट रोड पर थ्री सिक्सटी वेस्ट प्रोजेक्ट की 45वीं और 46वीं मंजिल पर हैं। 12,900 वर्ग फीट एरिया में स्थित इन अपार्टमेंट्स से अरब सागर का शानदार नजारा दिखता है। भगत को इन अपार्टमेंट्स के साथ आठ कार पार्किंग स्लॉट की सुविधा भी मिलेगी। यह डील करीब 1.31 लाख रुपये प्रति वर्ग फुट के रेट पर हुई है और यह देश में रियल एस्टेट के सबसे महंगे सौदों में से एक है।

भगत ने साल 2008 में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर 360 ONE की स्थापना की। इसे पहले IIFL वेल्थ एंड एसेट मैनेजमेंट के नाम से जाना जाता था। यह कंपनी अभी देश की सबसे बड़ी वेल्थ और एसेट मैनेजमेंट फर्मों में से एक है। यह $56.3 अरब से अधिक संपत्ति मैनेज करती है। भगत की टीम भारत में करीब 7,200 शीर्ष परिवारों के साथ और उनके लिए काम करती है। इनमें उद्योगपति, नए युग के प्रौद्योगिकी संस्थापक और प्रमुख सीईओ, वकील, खिलाड़ी और कलाकार सहित पेशेवर शामिल हैं। यह अमेरिका, कनाडा और मध्य पूर्व में कुछ सबसे बड़े सॉवरेन संस्थानों और यूनिवर्सिटी एनडाउमेंट्स के लिए मनी मैनेजमेंट भी करती है।

Facebook Comments Box