मुंबई के बांद्रा-वर्ली ‘सी लिंक’ पर सफर करना हुआ महंगा, जानिए अब कितना देना होगा टोल टैक्स

0
238

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

केबल पुल के जरिये ट्रकों के एक ओर से गुजरने पर 210 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। अबतक, आठ लेन वाले इस पुल से एक ओर से गुजरने पर कार एवं जीप के लिए 85 रुपये, मिनीबस के लिए 130 रुपये और ट्रक एवं बस के लिए 175 रुपये का शुल्क निर्धारित था।

मुंबई: मुंबई के राजीव गांधी बांद्रा-वर्ली ‘सी लिंक’ पुल पर टोल शुल्क करीब 18 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है और नयी दरें एक अप्रैल से प्रभावी होंगी। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एमएसआरडीसी के प्रवक्ता ने बताया कि कार और जीप के लिए एक ओर की यात्रा पर 100 रुपये शुल्क लिया जाएगा जबकि मिनीबस, टेम्पो और इसी तरह के अन्य वाहनों से 160 रुपये लिया जाएगा।

ये दरें एक अप्रैल 2021 से प्रभावी थीं। उन्होंने कहा कि सी लिंक पर टोल शुल्क की नयी दरें एक अप्रैल 2024 से लागू होगी और ये 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेंगी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हाल में दक्षिण मुंबई में वर्ली और मरीन ड्राइव के बीच 10.5 किलोमीटर लंबी तटीय सड़क परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन किया था। यह हिस्सा फिलहाल शुल्क मुक्त है।

Facebook Comments Box