पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने शुक्रवार को 291 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। शुक्रवार को ममता बनर्जी अपने लिए शुभ मानती हैं। पिछले विधानसभा चुनाव के वक्त भी ममता ने शुक्रवार को ही यह लिस्ट जारी की थी।
TMC की लिस्ट में 100 ऐसे चेहरे हैं, जिन्हें पहली बार मौका दिया जा रहा है। TMC बंगाल की पहली पार्टी है, जिसने चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इनमें 50 महिलाएं और 42 मुस्लिम उम्मीदवार शामिल हैं।
दार्जिलिंग की 3 सीटों पर पार्टी चुनाव नहीं लड़ेगी। ये सीटें पार्टी के सहयोगियों के लिए छोड़ी गई हैं। ममता ने कहा कि वे खुद नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ेंगी। नंदीग्राम को ममता के करीबी रहे और अब भाजपा में शामिल शुभेंदु अधिकारी का गढ़ माना जाता है।
हाल में पार्टी में शामिल होने वाले पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी हावड़ा के शिबपुर से चुनाव लड़ेंगे। भवानीपुर सीट से शोभन देव चटोपाध्याय चुनाव मैदान में होंगे। ममता सरकार में वित्त मंत्री रहे अमित मित्रा चुनाव नहीं लड़ेंगे। 24 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए हैं।
ममता ने TMC का समर्थन करने के लिए तेजस्वी यादव, अरविंद केजरीवाल, हेमंत सोरेन और शिवसेना को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि वे 9 मार्च को नंदीग्राम जाएंगी। 10 मार्च को हल्दिया में नामांकन दाखिल करेंगी।
![Screenshot_2021-03-05 Hindi News; Latest Hindi News, Breaking Hindi News Live, Hindi Samachar (हिंदी समाचार), Hindi News Pa[...]](https://bandhunews.in/wp-content/uploads/2021/03/Screenshot_2021-03-05-Hindi-News-Latest-Hindi-News-Breaking-Hindi-News-Live-Hindi-Samachar-हिंदी-समाचार-Hindi-News-Pa....png)
