समाजवादी पार्टी के नेता ने कहा- महिलाओं के पर्दा न करने और लिव-इन रिलेशनशिप में रहने से देश में बढ़ रही सामाजिक बुराइयां..देखें पूरी खबर

0
108

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े

मुंबई – समाजवादी पार्टी के मुंबई से बड़े नेता और विधायक अबू आजमी ने महिलाओं को लेकर की टिप्पणी, उन्होंने कहा है कि महिलाओं के पर्दा न करने और लिव-इन रिलेशनशिप में रहने से देश में सामाजिक बुराइयां बढ़ रही हैं।

अबू आजमी ने बुधवार को कहा, “लिव-इन रिलेशनशिप कानून गलत है और यह बहुत घातक है। लड़कियां और महिलाएं लिव-इन रिलेशन के नाम पर एक-दो साल साथ रहती हैं और फिर पुरुषों पर बलात्कार जैसे गंभीर आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाती हैं।”

अबू आजमी ने आगे कहा, “महिलाओं के इन झूठे आरोपों की वजह से एक व्यक्ति की जिंदगी बर्बाद हो जाती है, इसलिए यह कानून ही गलत है। देश में पश्चिमी सभ्यता की हवा चल रही है, जिसमें सब बह रहे हैं. ऐसी चीजों पर तुरंत रोक लगाने की जरूरत है।”

Facebook Comments Box